मोहनलालगंज: सिसेंडी में 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा, निकली भव्य शोभायात्रा
सिसेंडी स्थित श्री वृद्धेश्वर महादेव (बुढ़वा बाबा) मंदिर में बुधवार को नंदी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगाए। महोत्सव के मुख्य यजमान जगदीश मिश्रा रहे, जबकि गोपालजी शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक