मुज़फ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देर रात आग का तांडव, दूध का कैंटर धू-धू कर जलने लगा, दमकल टीम ने की कड़ी मशक्कत
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देर रात आग का तांडव देखने को मिला। छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में पेट्रोल पंप के सामने चलते दूध के कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।