अजयगढ़: शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि संगठन विस्तार के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी की बैठक संपन्न।
अजयगढ़ तहसील के वीहरपुरवा में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले पांच मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिवंगत श्रमिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बैठक में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी