हरदोई: शराब के ठेके पर नशे में युवक ने किया हंगामा, दुकानदारों ने पीटकर खदेड़ा
Hardoi, Hardoi | Mar 3, 2026 कोतवाली शहर के नुमाइश चौराहे पर शराब के ठेके पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में धुत था और ठेके पर मौजूद दुकानदार को गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आसपास के दुकानदार भी मौके पर जुट गए।