मंदसौर: पेयजल स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन की सख्त पहल, युद्ध स्तर पर जारी है अभियान
जिले में नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पेयजल स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई के साथ घर-घर जाकर पानी के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।