मंदसौर: मंदसौर में पहली जल सुनवाई आयोजित, 71 आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित निर्देश
13 जनवरी 2026। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ पहली बार जल सुनवाई का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभागार में किया गया। इसके साथ ही जिले की नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में भी जल सुनवाई आयोजित हुई, जिसमें ग्राम सचिव और पटवारी ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जुड़े।