भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरणी महादेव में भक्तों की लगी लंबी कतारें
जिलेभर में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल-हरणी महादेव में तड़के से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शनों के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरा वातावरण 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा है।