पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कोटूवां गांव की 7 वर्षीय शिवांगी हेम्ब्रम शनिवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार और पूरे गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।