तारानगर: भालेरी थानांतर्गत कार और ट्रेलर की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर हालत में रैफर, शव मोर्चरी में
चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बुचावास-सातमील गांव के बीच ट्रेलर व अल्टो कार की टक्कर हो गयी।हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर भालेरी थानाधिकारी मंगूराम मय पुलिस जाप्ता के मौके पर पहुंचे।पुलिस ने कार में सवार घायल युवक को बाहर निकाला व हायर सेंटर रेफर किया है।