चंदिया: सलैया-13 के वार्ड 1 में बदहाल व्यवस्था, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दूषित पेयजल से ग्रामीण परेशान
Chandia, Umaria | May 20, 2026 उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया-13 के वार्ड क्रमांक 1 में बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। यहां पुरानी नाली टूट जाने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नल-जल योजना की पाइपलाइन में भी गंदा पानी मिल रहा है, जिससे दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा ह