डीग: डीग में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा ने शहर को उत्साहित किया
Deeg, Bharatpur | Apr 11, 2026 सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती शनिवार को शहर के भूडा गेट स्थित लाल बुर्ज पर बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सैनी समाज द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजना जाटव ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।