इंदौर: वार्ड 83 में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी, नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, 11 सितंबर को होंगे चुनाव
Indore, Indore | Aug 22, 2024 इंदौर के वार्ड 83 में भाजपा पार्षद के निधन के बाद इस वार्ड में उपचुनाव होना है। जिसको लेकर कलेक्टर के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो 28 अगस्त तक जारी रहेगी। वही इसमें 31 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि तय को गई है। तो वही इस चुनाव में 11 सितंबर को मतदान और 13 सितंबर को मतगणना होगी।