कानपुर: चकेरी के सनिगवा में आग से जलकर 5 साल के बच्चे की मौत, लखनऊ से कानपुर मौसी की शादी में शामिल होने आया था
सनिगवा स्थित एक मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई कमरे में मौजूद 5 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई मृतक बच्चा बीते मंगलवार को अपनी मौसी की शादी में शामिल होने मां और बड़े भाई के साथ नाना के घर आया था इंस्पेक्टर चकरी ने गुरुवार 7बजे बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।