बालाघाट: तोरगा में आम चुनने गई 13 वर्षीय छात्रा को सांप ने डसा, इलाज में देरी से मौत; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनारी के तोरगा में सर्पदंश से सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा दामिनी सहारे की मौत हो गई। शुक्रवार 3 जुलाई की दोपहर 1 बजे क़रीब को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाना क्षेत्र को भेज दी है।