जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गाँव की पहाड़ी के पास विवादित जमीन में मकान निर्माण को लेकर माहौल गरम हो गया। रविवार की दोपहर निर्माण स्थल पर लोगों ने हंगामा किया। जेसीबी मशीन से पथरीली जमीन में नींव खुदाई कर बोल्डर डंप किया गया था। गाँव के राजेश कुमार, राममोहन, साधू, रामबली, महेश, बुद्धिराम, लालजी, अनूप, बनवारीलाल आदि ने विरोध किया। पुलिस ने काम रोक दिया