वर्ष 2026 को 'कृषि कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का संकल्प लेते हुए प्रशासन अब किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सीधा उनके खेतों तक पहुँच रहा है। कलेक्टर ऊषा परमार ने आज शुक्रवार 9 जनवरी को शाम साढ़े 5 बजे विभागीय अधिकारियों की अहम बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 11 जनवरी से जिले के प्रत्येक विकासखंड में 'कृषि रथ' रवाना किए जाएंगे।