मंझनपुर: कौशाम्बी में हर रविवार उठता स्वच्छता का संकल्प, एबीवीपी ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान
मंझनपुर नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा एसएफडी स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (विकासार्थ विद्यार्थी) के माध्यम से रविवार को लगभग 1 बजे डायट मैदान में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।