ब्यावरा निवासी यूनुस खान के मोबाइल पर जुलाई माह में आई एपीके फाइल से हुई 449999 की धोखाधड़ी के मामले में अभी तक ब्यावरा सिटी थाना पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने परेशान होकर बुधवार शाम 7:00 बजे करीब एसपी कार्यालय पहुंचकर राजगढ़ एसपी से शिकायत की। और जल्द से जल्द कार्रवाई कराने की मांग की।