पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक किशोरी को लेकर फरार, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 17 बर्षीय पुत्री घर पर थी। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। किशोरी की माँ ने मामले में पुलिस से शिकायत कर पुत्री को बरामद करने की मांग की है।