पीलीभीत: कढैया गांव में शिकायत से नाराज होकर झोपड़ी में लगाई आग, सभी सामान जलकर राख, एसपी से की गई शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया की रहने वाली बृद्ध महिला शांति देवी पत्नी रामपाल ने बताया कि उसके पति ने उसको छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह काफी समय से गांव में खलिहान की जगह में घास फूस की झोपड़ी बनाकर इधर उधर से मांगकर अपना गुजर बसर करती हैं। आरोप है कि शिकायत करने से नाराज होकर दंबग लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी।