पत्थलगांव: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान, किसानों को ऐड-ऑन बीमा कराने की दी गई सलाह
जशपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से हुई बेमौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फरसाबहार, बगीचा और पत्थलगांव क्षेत्र में फसलों को 35 से 40 प्रतिशत तक क्षति होने की आशंका जताई गई है। ओलों की मार और बढ़ी नमी के कारण फसल सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बुधवार की शाम 4 बजे