गोड्डा: सैदापुर गांव में सांप काटने से भाई-बहन की मौत, सांसद ने ₹50000 की आर्थिक मदद की
Godda, Godda | Jul 5, 2025 सदर प्रखंड के सैदापुर गाँव में बीती रात घर में सो रहे भाई-बहन आदित्य कुमार(11) और स्तुति कुमारी(9) को साँप ने डंस लिया। घरवाले झाड़फूंक कराने ले गए जिसकारण स्थिति बिगड़ने लगी। उसे जब सदर अस्पताल लाया गया तब डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बहन की स्थिति भी खराब थी जिसकारण शनिवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने आर्थिक मदद की।