नर्मदापुरम: होरियापीपल में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में शामिल हुए सांसद
शुक्रवार को होरियापीपल में आयोजित भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सांसद ने संगठन की विचारधारा, रीति-नीति एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।