जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित एडी स्टूडियो में झारखंड–बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन के नए भोजपुरी सॉन्ग ‘भरब तोहार मांग खून से’ की रिकॉर्डिंग शनिवार को 4 बजे पूरी हो गई है। इस गीत में उनके साथ बिहार की टॉप सिंगर गोल्डी यादव ने आवाज दी है, जो पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गानों में काम कर चुकी हैं।