हाजीपुर: वैशाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली द्वार पर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। हाजीपुर सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार के दिन के लगभग 10:00 बजे की बताई गई है।