झालरापाटन: झालरापाटन-भीलवाड़ी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल की बच्ची समेत चार लोग घायल
झालरापाटन-भीलवाड़ी मार्ग पर मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में डेढ़ साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस ने सभी घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।