धार: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धार से लिए नमकीन और मिठाई के सैंपल, जांच के लिए भेजा
Dhar, Dhar | Oct 28, 2024 कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में दिपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही सम्पूर्ण जिले में लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया, धार स्थित नमकीन निर्माता मेसर्स श्री आशीष मार्केटिंग का निरिक्षण कर माँ उमा ब्रांड प्रीमियम नमकीन एवं नमकीन में उपयोग की जा रही लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए।