धार: कृषि विज्ञान केंद्र धार में जिला स्तरीय युवा संवाद और कृषक संगोष्ठी कार्यशाला का हुआ आयोजन
Dhar, Dhar | Oct 28, 2024 धार जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र धार में जिला स्तरीय युवा संवाद एवं कृषक संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उप संचालक उद्यान मोहन सिंह मुझाल्दा द्वारा PMFME योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अवगत कराया कि जिले में 170 प्रकरणों की ऋण स्वीकृति हुई है।