चरखारी: चरखारी कोतवाली में एसडीम कि अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक, खुले में कुर्बानी न करने की अपील
आगामी ईदुल अजहा पर्व को लेकर चरखारी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने की। क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे भी मौजूद रहे। SDM ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शासन की गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर कुर्बानी न की जाए और बेस्ट मटेरियल को इधर-उधर न फेंका जाए।