14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को मंझनपुर के एसडीएम एसपी वर्मा ने नायब तहसीलदार मोबीन अहमद के साथ करारी स्थित करारी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया है।