गुनौर: विशेष जांच दल द्वारा पन्ना जिले में कफ सिरप के अवैध भंडारण एवं क्रय-विक्रय पर बड़ी कार्रवाई, दो औषधि प्रतिष्ठान सीलबंद
Gunnor, Panna | Jul 8, 2026 नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देश तथा कलेक्टर पन्ना के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कार्यालय, भोपाल द्वारा गठित विशेष जांच दल ने जिले में आपूर्ति किए गए कफ सिरप की जांच के संबंध में दिनांक 03 से 05 जुलाई तक सघन निरीक्षण दल द्वारा जांच कार्रवाई संपादित की।