जौनपुर: अनुराग यादव हत्या मामले को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जज सिंह अन्ना, कहा- दो दिन से धरने पर बैठा हूँ
जौनपुर में गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में बीते दिनों हुई अनुराग यादव की हत्या को लेकर मामला अभी शांत नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार से मिलने रोज कोई ना कोई जा रहा है और सान्तवना देकर चला आता है। लेकिन पिछले दो दिन से अनुराग यादव को इंसाफ दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण पर बैठे जज सिंह अन्ना ने मंगलवार को करीब शाम 6 बजे मीडिया से बात