जौनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के सामने डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की हुई मौत, पति हुआ घायल
थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के सामने ओवर टेक करने के चक्कर में डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर।बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।बाइक चला रहे पति घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया