स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को ‘युवा दिवस‘ के रूप में मनाने के अवसर पर आगामी 12 जनवरी 2026 को जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, तहसील, विकासखंड एवं जिला मुख्यालय स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आज बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।