बारा: बारा तहसील भवन की छत का प्लास्टर गिरा, तीन लोग बाल-बाल बचे
Bara, Allahabad | Apr 10, 2026 बारा तहसील परिसर में आज शुक्रवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय वहां मौजूद तीन लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है।