जलेसर: थाना सकरौली क्षेत्र के मुड़समां में विद्युत करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
Jalesar, Etah | May 8, 2026 एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के मुड़समां गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मोर के शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी,वन विभाग के रेंजर तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। मोर का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया।