बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और आज सदन में बिहार बजट पेश किया गया। वहीं राबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक संदीप सौरभ भी शामिल हुए। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे संदीप सौरभ ने कहा कि महाराज 12 मिनट में ही बजट खत्म कर दिया गया और सिर्फ आंकड़ेबाजी हुई।