मांझी: उर्शे पाक में शेरो-शायरी और तकरीर से सजी महफिल, आंखें हुईं नम
Manjhi, Saran | Jun 2, 2026 मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित जलाल शाह मजार परिसर में आयोजित उसे पाक के मौके पर सोमवार की रात आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। पूरी रात शेरो शायरी और तकरीरों का दौड़ मंगलवार को करीब 3:30 बजे अहले सुबह तक चलता रहा। जिससे में आसपास के हजारों अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रही।