कलेर: दूसरी सोमवारी पर मधुश्रवा मलमास मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Kaler, Arwal | May 25, 2026 अरवल जिले के प्रसिद्ध मधुश्रवा मलमास मेले में दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मधुश्रवा पोखर में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण पूरा मेला परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।