कालका: टगरा कालका से कालेज में डिग्री लेने गई 20 वर्षीय युवती हुई लापता, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमे शिकायतकर्ता व्यक्ति ने बताया है कि मेरे पास पांच बच्चें है। जिसमे चार लड़कियां और एक लड़का हैं। शिकायतकर्ता ने बताया हैं की मेरी 20 वर्षीय बेटी कालेज से डिग्री लेने गई थी लेकिन अब तक घर वापिस नही आई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।