कालका: बालक नाथ मंदिर टिपरा के नजदीक से गाड़ी चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह ने बताया हैं कि मैंने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन जब आज सुबह में घर से बहार आया तो मेरी गाड़ी वहा नही थी जहा मैंने गाड़ी को खड़ा किया था। गाड़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।