हथियादियारा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में पिता पुत्र जख्मी हो गए। यह मामला शाम साढ़े सात बजे का हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं।