सिंघवारा: दरभंगा में 19वें मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, दैनिक भास्कर की जीत
एलएनएमयू परिसर स्थित डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में बुधवार को 19वीं प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दैनिक भास्कर ने राष्ट्रीय सहारा को 20 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भास्कर की टीम 110 रनों पर सिमट गई, जवाब में सहारा की टीम 90 रन ही बना सकी। अमरजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।