धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार हुआ कैद
Dhampur, Bijnor | May 10, 2026 रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे ग्रामीणों को पता चला कि अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया।सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पीली बांध चौकी ले गई।