कोल: मारपीट कर फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने नगला मानसिंह से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koil, Aligarh | Mar 2, 2025 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान मारपीट कर फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त जोगिंदर पुत्र ठाकुरदास को नगला मानसिंह से गिरफ्तार किया।थाना पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त वाद संख्या 304/19 धारा 323/325/ 504/506 के तहत फरार चल रहा था।अभियुक्त पर अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत रविवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की गई