हरदोई: पोखरी गांव में होली के दिन एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2026 हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के पोखरी गांव में होली के दिन एक महिला द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है।पोखरी निवासी नितिन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह घर में सभी लोग होली का त्योहार मना रहे थे उसी दौरान उसकी मां पिंकी और पिता रिंकू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।विवाद के बाद मां पिंकी कमरे में चली गईं।