दुमका: दुमका कोर्ट के बाहर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा- भाजपा वालों ने नहीं किया कभी मां सीता का सम्मान
Dumka, Dumka | Apr 1, 2024 सोमवार को विधायक इरफान अंसारी एक केस के सिलसिले में दुमका कोर्ट पहुंचे। कोर्ट से निकाल कर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। झामुमो छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाली सीता सोरेन के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने कभी मां सीता का सम्मान नहीं किया।