दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में जामताड़ा के युवक को भेजा गया जेल
Dumka, Dumka | Apr 1, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पीड़िता के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आपको बता दें, आरोपी की पहचान जामताड़ा जिले के फतेहपुर गांव निवासी प्रीतम गोस्वामी के रूप में हुई है।