काछोला क्षेत्र में बजरी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि थलकला व रूपपूरा के पास रातों-रात सैकड़ों टन बजरी का अवैध स्टॉक कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, बनास नदी से भारी मशीनों की मदद से रातभर अवैध खनन कर बजरी निकालकर इसे निर्माणाधीन थल-भोरण सड़क मार्ग में उपयोग के लिए जमा किया गया है।