जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में ब्लॉक सुहागपुरा की ग्राम पंचायत मोटीखेड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहे।